भोपाल

BHOPAL HOSTEL RAPE CASE :स्कूल संचालक मोदी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता की मां ने डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, जीतू पटवारी ने कहा आरोपी भाजपा से जुड़ा, इसलिए नहीं चला बुलडोजर

भोपाल। राजधानी भोपाल के निजी  स्कूल हॉस्टल में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी स्कूल संचालक मनिराज मोदी को पकड़ने के बाद मिसरोद पुलिस ने एसआई प्रकाश सिंह राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एसआई राजपूत पहले से ही सस्पेंड चल रहे थे।  पुलिस ने सोमवार (13 मई) को संचालक मनिराज मोदी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  जेल में स्कूल संचालक की पहचान कैदी नंबर 843 से होगी। जबकि इसी मामले में सस्पेंड एसआई प्रकाश राजपूत को आज जमानत मिल जाएगी । वह आज जेल से रिहा होगा। इधर बच्ची की मां ने कमिश्रर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर मेडिकल करने वाले डॉक्टरों पर बेटी को धमकाने का आरोप लगाया है।

बता दें अप्रैल महीने में राजधानी भोपाल के निजी स्कूल में एक आठ वर्षीय मासूम से रेप का मामला सामने आया था।  इस मामले में पुलिस ने हॉस्टल की महिला वार्डन सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के 13 दिन बाद पुलिस ने सोमवार की देर रात स्कूल संचालक मिनी राज मोदी और एसआई प्रकाश राजपूत को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट से दोनों को जेल भेजा गया था।  जेल जाते ही स्कूल संचालक मिनी राज मोदी फूट-फूटकर रो रहा था।  इधर एसआई प्रकाश राजपूत को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिसे आज रिहा किया जायेगा ।

डॉक्टर पर लगा ये आरोप

बच्ची की मां की ओर से पुलिस कमिश्रर कार्यालय में की गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि बच्ची का मेडिकल करने वाले डॉक्टरों ने बच्ची को धमकाया है।  मेडिकल के दौरान मुझे दूसरे कमरे में बैठाया गया था।  मां के अनुसार मेडिकल के बाद बच्ची बोल नहीं रही थी।  खाने-पीने में भी उसका मन नहीं लग रहा था।  गुमसुम रहने लगी थी तो उससे मैंने चुप रहने की वजह पूछी, तब उसने बताया कि वादा करो अब आप कभी डॉक्टरों के पास नहीं लेकर जाओगी।  मैंने हामी भरी, इसके बाद बच्ची ने बताया कि जब आप मेडिकल के दौरान दूसरे रूम में थीं, तब डॉक्टर आंटी ने मुझे डराया था।

आरोपी भाजपा से जुड़ा, इसलिए नहीं चला बुलडोजर -जीतू पटवारी

मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पटवारी ने कहा- भोपाल के स्कूल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। उसका संचालक बीजेपी से जुड़ा है। इसलिए बुलडोजर की बात नहीं की जा रही। और कोई होता तो अब तक उसका घर टूट चुका होता।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago