भोपाल। राजधानी भोपाल के निजी स्कूल हॉस्टल में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी स्कूल संचालक मनिराज मोदी को पकड़ने के बाद मिसरोद पुलिस ने एसआई प्रकाश सिंह राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एसआई राजपूत पहले से ही सस्पेंड चल रहे थे। पुलिस ने सोमवार (13 मई) को संचालक मनिराज मोदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल में स्कूल संचालक की पहचान कैदी नंबर 843 से होगी। जबकि इसी मामले में सस्पेंड एसआई प्रकाश राजपूत को आज जमानत मिल जाएगी । वह आज जेल से रिहा होगा। इधर बच्ची की मां ने कमिश्रर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर मेडिकल करने वाले डॉक्टरों पर बेटी को धमकाने का आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें अप्रैल महीने में राजधानी भोपाल के निजी स्कूल में एक आठ वर्षीय मासूम से रेप का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने हॉस्टल की महिला वार्डन सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के 13 दिन बाद पुलिस ने सोमवार की देर रात स्कूल संचालक मिनी राज मोदी और एसआई प्रकाश राजपूत को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कोर्ट से दोनों को जेल भेजा गया था। जेल जाते ही स्कूल संचालक मिनी राज मोदी फूट-फूटकर रो रहा था। इधर एसआई प्रकाश राजपूत को कोर्ट से जमानत मिल गई है, जिसे आज रिहा किया जायेगा ।
बच्ची की मां की ओर से पुलिस कमिश्रर कार्यालय में की गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि बच्ची का मेडिकल करने वाले डॉक्टरों ने बच्ची को धमकाया है। मेडिकल के दौरान मुझे दूसरे कमरे में बैठाया गया था। मां के अनुसार मेडिकल के बाद बच्ची बोल नहीं रही थी। खाने-पीने में भी उसका मन नहीं लग रहा था। गुमसुम रहने लगी थी तो उससे मैंने चुप रहने की वजह पूछी, तब उसने बताया कि वादा करो अब आप कभी डॉक्टरों के पास नहीं लेकर जाओगी। मैंने हामी भरी, इसके बाद बच्ची ने बताया कि जब आप मेडिकल के दौरान दूसरे रूम में थीं, तब डॉक्टर आंटी ने मुझे डराया था।
मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पटवारी ने कहा- भोपाल के स्कूल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। उसका संचालक बीजेपी से जुड़ा है। इसलिए बुलडोजर की बात नहीं की जा रही। और कोई होता तो अब तक उसका घर टूट चुका होता।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…