मनोरंजन

Birthday Special : सिंगर अलका याग्निक ने 14 साल की उम्र में गाया था पहला गाना

नब्बे के दशक की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक आज यानी 20 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अलका का जन्म कोलकाता के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया। अलका को भी बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। उन्होंने महज छह साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। अलका ने छह साल की उम्र में आकाशवाणी कोलकाता में गाना शुरू किया था।

दस साल की उम्र में अलका याग्निक अपनी मां के साथ मुंबई आईं और फिल्म निर्माता राज कपूर से मिलीं। राज कपूर को अलका की आवाज बहुत पसंद थी। उन्होंने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से उनका परिचय कराया। अलका ने 14 साल की उम्र में फिल्म ‘पायल की झंकार’ का गाना गाया था। इसके बाद उन्होंने 1981 में आई फिल्म ‘लावारिस’ में ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है’ गाना गाया। हालांकि, उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

वर्ष 1988 में आई फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ से अलका को प्लेबैक सिंगर के तौर पर पहचान मिली। ‘एक दो तीन’ गाने के बाद अलका अब तक करीब 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। अलका ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इनमें ‘अगर तुम साथ हो’, ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘मैय्या यशोदा’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘परदेसी परदेसी’, ‘तुझे याद न मेरी आई’, ‘दिल लगा लिया’, ‘कुछ कुछ होता’ शामिल हैं। उन्होंने ‘चांद छुपा बदल में’, ‘ऐ मेरे हमसफर’ सहित कई अन्य गाने गाए। उन्हें सात बार फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

अलका ने 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी। अलका पिछले काफी समय से मनोरंजन जगत से दूर हैं। इसकी वजह संगीत में आया बदलाव है। बॉलीवुड गानों का चलन इतना बदल गया है कि 90 के दशक के गायकों को काम मिलना लगभग बंद हो गया है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago