भोपाल। मध्य प्रदेश में 29 संसदीय सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना हो चुकी है। बीजेपी ने सभी 29 और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश बीजेपी ने सभी 29 सीटों को जीत कर इतिहास रच दिया है। वही इंदौर में सबसे बड़ी जीत के साथ NOTA का भी रिकॉर्ड बना।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोकसभा चुनाव 2019 में 28 सीटें जीतने वाली पार्टी ने इस बार बची छिंदवाड़ा सीट से नकुल नाथ को हराकर उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है। कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार लोकसभा चुनाव में उतरे कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ बीजेपी के विवेक बंटी साहू से एक लाख से ज्यादा वोटों से हार गए हैं।
वहीं, गुना में पिछली बार हारने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बार तगड़ी वापसी की है। बीजेपी उम्मीदवार सिंधिया ने यह सीट करीब 5.35 लाख से ज्यादा वोटों से जीत ली है। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और खजुराहो से वीडी शर्मा ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है।
इसके अलावा इंदौर से BJP के शंकर लालवानी ने 10 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बना दिया है। वही इंदौर में ही NOTA पर भी रिकॉर्ड मतदान हुए। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन नाम वापस लेकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। जबकि खजुराहो सीट गठबंधन धर्म के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी थी। लेकिन सपा की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया था।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…