Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड के डायरेक्टर साजिद खान पर एक बार फिर यौन उत्पीड़न का आरोप

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। साजिद खान ने जब से बिग बॉस में एंट्री की है उन पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं। कई अभिनेत्रियों ने आगे आकर उन पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें बिग बॉस से निकालने की मांग भी की। अब एक मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। जिससे एक बार फिर नेटिज़न्स साजिद खान से नाराज़ हैं और गुस्से में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभिनेत्री जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

खबर है कि मराठी अभिनेत्री जयश्री गायकवाड़ ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जयश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कहती हैं आठ साल पहले एक कास्टिंग डायरेक्टर मुझे एक पार्टी में ले गया था। वहां मेरी मुलाकात साजिद खान से हुई। साजिद से मिलकर अच्छा लगा। अगले दिन साजिद ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया। उन्होंने कहा कि वह एक फिल्म बना रहे हैं और उसमें मेरी भूमिका हो सकती है। ऑफिस में घुसने के साथ ही वह मुझे छूना और भद्दे कमेंट्स करने लगा। जयश्री ने आगे कहा साजिद खान ने मुझसे कहा कि तुम बहुत खूबसूरत हो लेकिन मैं तुम्हें क्यों हायर करूं? फिर मैंने उससे कहा कि आप क्या चाहते हैं सर। मैं अच्छा अभिनय कर सकती हूं। तब उन्होंने कहा था कि सिर्फ एक्टिंग से काम नहीं चलता। जो मैं कहता हूं वह आपको करना होगा। मुझे उस वक्त बहुत गुस्सा आया था। मैं उसे मारना चाहती थी लेकिन मैं गुस्से में वहां से चली गई।

दर्जनों अभिनेत्रियों ने साजिद खान पर गंभीर आरोप

आपको बता दें कि दर्जनों अभिनेत्रियों ने साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें डिंपल पॉल अभिनेत्री अहाना कुमारा अभिनेत्री मंदाना करीमी अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा दिवंगत अभिनेत्री जिया खान और अभिनेत्री सिमरन सूरी अपनी पूर्व सहायक सलोनी चोपड़ा के साथ शामिल हैं। साजिद खान जब से बिग बॉस में आए हैं उन पर आरोपों की झड़ी लग गई है। उन पर कई लोगों का यौन शोषण करने का आरोप है। मी टू में भी उनका नाम सामने आ चुका है। ऐसे में नेटिजन्स उनसे नाराज हैं और उनसे बिग बॉस से बाहर निकालने की गुजारिश कर रहे हैं।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago