मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई के खिलाफ केस दर्ज, कट्टा दिखाकर दलितों के साथ की थी मारपीट

छतरपुर। बागेश्वर धाम ( Bageshwar Dham ) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। Bageshwar Dham बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई  की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वो इसलिए क्योंकि अब इनके खिलाफ कई गंभीर आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया है। छोटे भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें बागेश्वर धाम सरकार के भाई हाथ में कट्टा, मुंह में सिगरेट लिए दलित परिवार को धमकाते नजर आए। इस मामले में पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गाली-गलौज कर दी जान से की मारने धमकी

जिले के गढ़ा गांव में अहिरवार समाज के एक परिवार में शादी थी। इस दौरान शादी में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरव गर्ग उर्फ शालिग्राम गर्ग पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। सिगरेट पीते हुए गाली-गलौज की। इस दौरान वो एक युवक से साथ मारपीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जबकि, एक शख्स युवक को बचाने की कोशिश करता है। इसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई कट्टा निकाल उसे जान से मारने की बात कहता है। बागेश्वर सरकार धाम के भाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस द्वारा जो जानकारी आई है उसके अनुसार बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी.एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम के हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट थी। वह वीडियो में दलितों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago