देश

मोदी को फंसाने के लिए CBI ने UPA सरकार में उन पर बनाया था दबाव,अमित शाह का बड़ा खुलासा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कांग्रेस (Congress) पर एक बड़ा आरोप लगाया है।  गृह मंत्री अमित शाह ने खुलासा करते हुए कहा कि यूपीए सरकार (UPA  government) के दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने उनसे पूछताछ की थी और इस दौरान गुजरात में एक कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को फंसाने के लिए उन पर ‘दबाव’ डाल रही थी।

शाह पर बनाया गया मोदी का नाम लेने का दबाव

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया चैनल न्यूज18 के ‘राइजिंग इंडिया समिट’ में बुधवार को बोलते हुए अमित शाह ने सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त वह गुजरात के गृह मंत्री थे, उस जांच के दौरान सीबीआई ने ‘मोदी’ का नाम लेने का दबाव डाला था।  अमित शाह ने कहा कि सीबीआई प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे और मैं गुजरात का गृह मंत्री था।  मैं इसका शिकार हो चुका हूं. कांग्रेस ने हमारे खिलाफ भ्रष्टाचार का केस नहीं किया। जब मैं गुजरात का गृहमंत्री था, तब एक एनकाउंटर हुआ।  CBI ने केस फाइल किया और मुझे गिरफ्तार कर लिया था।  गृहमंत्री ने कहा- 90% पूछताछ के दौरान वो यही कहते रहे कि क्यों परेशान हो रहे हो।  मोदी का नाम ले लो और हम तुम्हें छोड़ देंगे।  शाह ने ये भी कहा कि लेकिन मैं उन्हें क्यों फंसाऊं। मेरी वजह से कुछ बेगुनाह पुलिस अफसरों को जेल में डाला गया। इसके बावजूद भाजपा ने कभी हंगामा नहीं मचाया।  आज वही कांग्रेस एजेंसियों का रोना रो रही है। अगर आप बेगुनाह हैं तो कानून पर भरोसा रखिए।

राहुल गाँधी पर भी साधा निशाना

इसी के साथ अमित शाह ने राहुल गाँधी (Rahul gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि  राहुल हो-हल्ला करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी किस्मत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोष दे रहे हैं।  शाह ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोष मढ़ने की कोशिश करने के बजाय अपने आपको दोषी ठहराए जाने के खिलाफ लड़ने के लिए ऊपरी अदालत में जाना चाहिए। मानहानि केस में राहुल गांधी को सजा और उसके बाद उनकी सदस्यता जाने पर शाह ने कहा- राहुल गांधी अकेले राजनेता नहीं हैं, जिसे किसी कोर्ट ने दोषी ठहराया हो और उसकी संसद सदस्यता चली गई हो। ऊंची अदालत में अपील करने के बजाय राहुल हंगामा मचा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को इसके लिए दोषी ठहरा रहे हैं।

देश में चलता कानून का राज

इसी के साथ अमित शाह ने ये भी कहा कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट (supreme court ) ने फैसला दिया था कि सजा घोषित होने पर जनप्रतिनिधियों की सांसदी-विधायकी रद्द कर दी जाएगी। तब लालू यादव, जयललिता और राशिद अल्वी जैसे 17 बड़े नेताओं की सदन की सदस्यता UPA शासन में चली गई थी। तब किसी ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन नहीं किया था, क्योंकि देश में कानून का राज चलता है।

2024 में होगी बीजेपी की जीत

इसी के साथ चुनाव को लेकर अमित शाह ने कहा कि 2024 में मोदी जी दोबारा और ज्यादा बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे. 2019 के मुकाबले 2024 में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी।  विपक्ष में एकता ही नहीं है।  कर्नाटक (karnataka election) में भाजपा आसानी से बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लेगी और सरकार बनाएगी। हम वहां रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago