भोपाल

भोपाल में सेना की ताकत को करीब से देखने का मौका, यहां लगा है ‘फौजी मेला

भोपाल। राजधानी  में पांच दिन भारत की तीनों सेना का दमखम देखने को मिलेगा। बुधवार से पांच दिनों का फौजी मेला शुरू हुआ है। इसका शुभारंभ आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।  इसमें हथियारों से लेकर टैंक और तोप को करीब से देख पाएंगे। भारतीय सेना द्वारा युद्ध के दौरान उपयोग किए जाने वाले हथियार और वाहनों को लोग फौजी मेले में नजदीक से देखने के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में लोग एमवीएम मैदान पहुंचे हैं। यहां फौजी मेले का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेना से जुड़ने के उद्देश्य से  युवा और बच्चे प्रेरणा मिले

भोपाल में शुरू हुए पांच दिवसीय मेले में सेना के तीनों अंगों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। इस मेले का उद्देश्य भी यह है कि सेना से जुड़ने के उद्देश्य से भी युवा और बच्चे प्रेरणा ले सके। सेना के बेड़े में शामिल आधुनिक वाहन भी देख सकेंगे। मेले में सेना के विमान, जेट लड़ाकू विमान, लड़ाकू हेलीकॉप्टर और अन्य लड़ाकू उपकरणों को भी साझा किया जाएगा।। इस मेले में युद्ध के समय भारतीय सेना के तीनों अंगों वायुसेना, थल सेना एवं नौसेना के जांबांज सैनिकों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जानकारी दी जाएगी। सेना के बेड़े में शामिल वाहन भी लोग देख सकते हैं। बड़ी संख्या में वाहन एवं हथियार एमवीएम मैदान पर रखे गए हैं। यहां आज सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हथियारों को नजदीक से देखा।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने संबोधन में सेना की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि फौजी मेला मध्यप्रदेश ओर भोपाल को गर्व और गौरव है। मुख्यमंत्री ने पहले रिबन काटकर एवं बाद में शांति के प्रतीक गुब्बारे छोड़कर मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर आर्मी बैंड द्वारा मधुर तराने पेश किए गए। मुख्यमंत्री ने अभिवादन कर मेले में मौजूद सैनिकों एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया के अलावा भारतीय सेना एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं।

आमजन भी तोप, गोले, टैंक देख सकेंगे

आमजन इस फौजी मेले में युद्ध के दौरान उपयोग किए गए जाने वाले कुछ हथियारों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। करीब 50  किलोमीटर दूर तक मारक क्षमता वाले टैंक व इस तरह के हथियारों के बारे में अभी तक कम ही जानकारी मिलती है। अब शहर के बीच में एमबीएम मैदान पर नए एवं पुराने भोपाल के लोग भी प्रदर्शनी में जानकारी ले सकेंगे। फौजी मेले का समापन दो अप्रैल को होगा।

31 को आएंगे रक्षा मंत्री एवं सेना अध्यक्ष

खबर है कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 31 मार्च को भोपाल पहुंच जाएंगे। वहीं तीनों सेना के अध्यक्ष भी इसी दिन भोपाल पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी 1 अप्रैल को भोपाल लैंड करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी के दौरे को लेकर एक दिन पहले रिहर्सल की जाएगी। पीएम मोदी और सेना से जुड़े मसले होने के कारण कई कार्यक्रमों को फिलहाल गुप्त रखा गया है।

nobleexpress

Recent Posts

सेवाधाम आश्रम में सेवा और समर्पण की पराकाष्ठा देखने को मिली-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…

2 weeks ago

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…

2 weeks ago

भोपाल में माँ राजराजेश्वरी का विराट महानुष्ठान 26 अक्टूबर को, 50 हजार श्रद्धालु करेंगे एक करोड़ अर्चन

भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…

3 weeks ago

OpenAI के AI सिस्टम ने इंसानी सुरक्षा घेरा तोड़ा: 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश

सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…

1 month ago

मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…

1 month ago

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

6 months ago