मध्यप्रदेश

रियायती सिलेंडर के लिए आदेश जारी: मुख्यमंत्री की उज्ज्वला व लाड़ली बहना को 450 में में गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू, जानें कौन ले सकेगा लाभ

भोपाल: मध्य प्रदेश में महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू हो गई। बुधवार शाम को शासन ने आदेश जारी कर दिया। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। इन्हें हर महीने सिर्फ 450 रुपये में एक एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। साल में सिर्फ 12 सिलेंडर ही 450 में मिलेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, उज्ज्वला हितग्राही और लाड़ली बहना के तहत रजिस्टर्ड ऐसी महिलाएं पात्र होंगी, जिनके पास खुद के नाम एलपीजी कनेक्शन हैं। रिफिल सामान्य दर पर खरीदना होगा। खाद्य विभाग तेल कंपनी से जानकारी लेकर 450 के अलावा शेष राशि हितग्राही के डीबीटी खाते में ट्रांसफर करेगा। अभी सब्सिडी का भुगतान उपलब्ध बजट से होगा। भविष्य में अलग से बजट की व्यवस्था की जाएगी।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव ने बताया कि अब सरकार, गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली तेल कंपनियों से पात्र नामों पर मिले कनेक्शन की जानकारी इकट्ठा करेगी। जिन जगहों से महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरा था, उन्हीं जगहों में जाकर अब वे गैस सिलेंडर कनेक्शन, बैंक खाते आदि की जानकारी जमा करेंगी। सभी के आधार कार्ड नंबर हैं।

राज्य स्तरीय करेगी मॉनिटरिंग

प्रमुख सचिव, खाद्य उमाकांत उमराव की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय समिति योजना की मॉनिटरिंग करेगी। इसमें आयल कंपनियों के अधिकारी भी होंगे। योजना में आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए अलग से ऑनलाइन एप बनाया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय विकास एवं आवास विभाग योजना के रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगे।

फॉर्म कहां भरेंगे?

लाड़ली बहना योजना की ऐसी महिलाएं जिनके नाम पहले से गैस कनेक्शन हैं, निर्धारित केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन करेंगी। ये वही केंद्र होंगे जहां लाड़ली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हुए थे। प्रदेश में 1.87 करोड़ गैस कनेक्शन हैं। इनमें से 82 लाख उज्ज्वला हैं। लाड़ली बहना के नाम पर 20 लाख कनेक्शन हो सकते हैं।

क्या डॉक्यूमेंट्स लगेंगे, भुगतान कैसे होगा?

गैस कनेक्शन, कंज्यूमर नंबर, एलपीजी कनेक्शन आईडी और लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। योजना में जुड़ी महिलाओं के अलावा अन्य हितग्राहियों की पहचान विभाग तेल कंपनियों से डाटा लेकर करेगा। रजिस्टर्ड हितग्राहियों की लिस्ट 25 सितम्बर से पोर्टल पर उपलब्ध होगी। गैस कनेक्शन नंबर और लाड़ली बहना आईडी से इसे चेक कर सकेंगे।

एक महीने में कितने सिलेंडर मिलेंगे?

हर महीने एक हितग्राही को एक ही सस्ता रिफिल मिलेगा। खाद्य विभाग हर महीने तेल कंपनियों से हितग्राहियों द्वारा लिए सिलेंडर का डाटा लेकर भुगतान कर देगा। सिलेंडर के रिटेल मूल्य में बदलाव होने पर भुगतान व्यवस्था भी बदलती रहेगी। सीएम की पूर्व में की गई सावन के महीने में सस्ते सिलेंडर का भुगतान भी इसी व्यवस्था से होगा। 4 जुलाई से 3 अगस्त तक लिए रिफिल इसमें शामिल होंगे।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago