चीन में कोरोना प्रतिबंधों को खत्म करने के बाद मामलों में तेजी से उछाल देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हर रोज लगभग 10 हजार नए मामले आ रहे हैं। कोरोना वायरस से चीन में लगातार मौतें हो रही हैं। लाशों का ऐसा अंबार लगा है कि उन्हें दफन करने के लिए कब्रिस्तानों में जगह नहीं बची है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोगों को अपने परिजनों को दफन करने के लिए एक दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। चीन में फैल रहे कोरोना की रफ्तार को देख कर विशेषज्ञ भी हैरान हैं।
चीन के अधिकारियों के मुताबिक़ संक्रमण से केवल पाँच और सोमवार को दो मौतें
एनपीआर की रिपोर्ट कहती है कि चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख हो सकती है, लेकिन चीन का मौजूदा आधिकारिक आँकड़ा इस संख्या से बेहद कम है। चीन के अधिकारियों के मुताबिक़ मंगलवार को संक्रमण से केवल पाँच और सोमवार को दो मौतें हुईं । दरअसल, चीन जिस तरह से कोरोना की मौत को माप रहा है वह तरीक़ा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के विपरीत रहता है। चीन उन्हीं मौतों को कोविड से हुई मौत मान रहा है, जिनकी मौत सांस की बीमारी से हो रही है।
चीन में अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
चीन 0 % कोविड पालिसी लागू करने वाला पहला देश था। चीन में कोविड पाबंदियों में ढील के बाद कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 95% तक इजाफा हुआ है। रिपोर्टो के मुताबिक कि कोविड मरीजों के लिए बेड और हेल्थ वर्कर कम पड़ गए हैं। फर्श पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। दवाएं नहीं मिल रही हैं। जिन मेडिकल स्टोर दवाये हैं, वहां लंबी लाइनें लग रही हैं। ऑक्सिजन का संकट भी गहराने लगा है। सोशल मीडिया के विडियो में दावा किया गया है कि रोज सैकड़ों मरीज दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों में शव रखने की जगह नहीं बची है। फ्यूनरल होम में अंतिम संस्कार के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। अमेरिकी साइंटिस्ट और महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चेताया है कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी यानी करीब 80 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। करीब 10 लाख मौतों की आशंका है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…