Categories: विदेश

कंगाल पाकिस्तान को दोस्त चीन ने लूटा, कबाड़ निकली चीनी बोगियाँ

कंगाली से गुज़र रहे पाकिस्‍तान की रेलवे भी आर्थिक संकट की हालत से गुजर रही है और उसे चलाने के लिए भी अब पैसा तक नहीं बचा है । इस गंभीर आर्थिक संकट में अ‍ब पाकिस्‍तान को उसके दोस्‍त चीन ने भी बड़ा धोखा दे दिया है। पाकिस्‍तान रेलवे ने चीन से 14 करोड़ 90 लाख डॉलर की बोगियों का आयात किया था ताकि उन्‍हें पाकिस्‍तान में दौड़ाया जा सके। ये बोगियां पाकिस्‍तानी रेलवे के ट्रैक पर चल ही नहीं पा रही हैं जिससे उनकी क्षमता और गुणवत्‍ता पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है।

यही नहीं पाकिस्‍तान रेलवे के उन अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं जिन्‍होंने चीन जाकर इन बोगियों की जांच की थी और उसे पाकिस्‍तान के लिए अनुकूल बताया था। सूत्रों ने पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून को बताया कि उन्‍हें अब करोड़ों रुपये फिर से इन चीन से खरीदी बोगियों को पाकिस्‍तान में चलने लायक बनाने के लिए खर्च करना पड़ेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान रेलवे की स्‍की लाइन के लिए मरम्‍मत का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि चीनी बोगियों के अंदर बहुत ही ज्‍यादा मोटी प्रेसर पाइप लगी हैं जिससे ब्रेक ठीक ढंग से नहीं लगेंगे और दुर्घटना होने का खतरा रहेगा।

जांच के लिए गए 88अधिकारियों ने100 डॉलर प्रतिदिन खर्च किये –

इन सब समस्‍याओं को देखते हुए पाकिस्‍तानी प्रशासन ने चीनी बोगियों में अपने देश के अंदर ढाई इंच की मोटी पाइप को लगाना शुरू किया है। इससे पहले इन चीनी बोगियों में 20 इंच मोटी पाइप लगी थी। पाकिस्‍तान रेलवे के मुख्‍य इंजीनियर मोहम्‍मद हसीब ने कहा कि इन बोगियों को तकनीकी रूप से फिट किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन बोगियों की जांच के लिए पाकिस्‍तान ने 88 अधिकारियों को चीन भेजा था और उन्‍हें प्रतिदिन 100 डॉलर का खर्च भी दिया था।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

22 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago