मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ

भोपाल।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान 20 दिसम्बर को शाम 5 बजे लाल परेड मैदान भोपाल में 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री  विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद भदौरिया, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे और मध्य प्रदेश लघु वनोपज सहकारी संघ प्रशासक जे.एन. कंसोटिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वन मेले  की खासियत

इस बार वन मेले में 300 विक्रय स्टॉल स्थापित किये जा रहे हैं। इनमें उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि राज्यों के हर्बल उत्पाद के स्टाल शामिल हैं। हर्बल उत्पादों विशेषकर कच्चे माल से लेकर प्र-संस्कृत उत्पादों एवं इससे संबंधित तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही चिकित्सा परामर्श के लिये ओपीडी के स्टॉल लगाये जायेंगे। इसमें 100 से अधिक आयुर्वेदिक डॉक्टरों/वैद्यों द्वारा निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जायेगा। मेले में “लघु वनोपज से आत्म-निर्भरता” थीम पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला भी होगी। कार्यशाला में भूटान, नेपाल, फिलीपींस के विशेषज्ञों के साथ मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के विषय-विशेषज्ञ भी अपने विचार रख सकेंगे। लघु वनोपजों के प्रबंधन एवं संरक्षण के संबंध में विस्तृत चर्चा करेंगे।

प्रतिदिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, फ़ैंसी ड्रेस, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा। जनजातीय लोक नृत्य एवं लोक गीत भी होंगे। प्रमुख प्रस्तुतियों में 21 दिसम्बर को बैम्बू म्यूज़िकल बैंड, 22 दिसम्बर को कबीर कैफ़े, 23 दिसम्बर को हास्य कलाकार श्री सुनील पाल का शो, 24 दिसम्बर को प्रसिद्ध गायक श्री विनोद राठौर का कार्यक्रम और 25 दिसम्बर को वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की प्रस्तुति शामिल है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago