मध्यप्रदेश

Nursing College Scam: एक्शन में सीएम मोहन, 31 जिलों के अपात्र  66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू

Nursing College Scam:  मध्यप्रदेश की मोहन सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की अनियमितता के मामले में सख्ती दिखाई है। डॉ. यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अनफिट नर्सिंग कॉलेजों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीएम मोहन के आदेश के बाद मंगलवार को प्रदेश के अपात्र  नर्सिंग कॉलेज के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

31 जिलों में स्थित 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद मंगलवार को मध्य प्रदेश के अपात्र  पाए गए नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है  और इंदौर समेत प्रदेश के 31 जिलों में स्थित 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद  करने की प्रक्रिया शुरू जा रही है।

CBI की जाँच में कागजों पर चलते मिले ये कॉलेज

जिन 66 फर्जी या अनसूटेबल नर्सिग कॉलेजों के नाम सामने आये हैं वे प्रदेश के 31 जिलों में हैं इन जिलों के कलेक्टर्स इनको बंद करने की कार्रवाई कर रहे हैं, इंदौर कलेक्टर ने सहित कई जिलों में इन नर्सिंग कॉलेजों पर एक्शन शुरू हो गया है,उधर राज्य शासन ने अपने आदेश में कहा है इस आदेश से नर्सिंग कॉलेज के पुराने विद्यार्थी प्रभावित नहीं होंगे, वहीं कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन ने भी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही कार्रवाई करें।

CBI जांच में 169 कॉलेज पात्र,73 कमी वाले व 66 मिले अपात्र

सीबीआई ने जिन 308 नर्सिंग कॉलेजों पर अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें 169 कॉलेज सूटेबल (पात्र), 73 डिफिशिएंट(कमी वाले) और 66 अनसूटेबल (अपात्र) पाए गए। जैसे ही रिपोर्ट आई एनडीटीवी फिर मैदान में उतरा, पता लगा कि रीवा में एक सरकारी कॉलेज को “अयोग्य” घोषित कर दिया गया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 minutes ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago