देश

IndiGo Flight को Bomb से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी विंडो से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर वाराणसी जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) में मंगलवार सुबह टेकऑफ से पहले होने की सूचना मिली। सभी यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान को जांच के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया। प्लेन की तलाशी ली गई, लेकिन अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोट में लिखा था- 30 मिनट में बम ब्लास्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर वाराणसी जाने वाले इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) में मंगलवार सुबह टेकऑफ से पहले एक टिशू पेपर मिला, जिसमें ’30 मिनट में बम ब्लास्ट’ लिखा हुआ था। इसे धमकी की आशंका माना गया। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर्स को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला। कुछ यात्री विंग के जरिए प्लेन से उतरते देखे गए। QRT और बम डिस्पोजल टीम बुलाई गई। प्लेन की तलाशी ली गई, लेकिन अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। टिशू पेपर वॉशरूम में कैसे पहुंचा, इसकी जांच चल रही है। फ्लाइट में 176 पैसेंजर्स थे।

https://x.com/PTI_News/status/1795270025584034081

28 दिन में बम धमकी की यह आठवीं घटना

1 मई से अभी तक 28 दिन में एयरपोर्ट, स्कूल, अस्पताल समेत बम धमकी की यह आठवीं घटना है। इससे पहले दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में 23 मई को बम की धमकी दी गई थी। उससे पहले गृह मंत्रालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, सभी धमकियां फर्जी निकलीं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago