गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वहीं एक महिलाएं चोटिल हैं. दोनों मृतक लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज करनैलगंज पुलिस द्वारा आगे की तहकीकात आरम्भ कर दी गई है। चोटिल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की खबर प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी करनैलगंज एवं करनैलगंज कोतवाल द्वारा पूरे मामले की तहकीकात करके फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है. सड़क दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी के आगे का परख्च्चे उड़ गए एवं फॉर्च्यूनर गाड़ी में अंदर बैठे लोगों ने एयरबैग खुलने से किसी तरीके से लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। दरअसल, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे कैसरगंज से बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण सिंह अपने गाड़ियों के काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे।
https://x.com/aditytiwarilive/status/1795695400810414153
हुजूरपुर जाते वक़्त काफिले में चल रही पुलिस स्कोर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर स्थित छतईपूरवा के पास पहुचते ओवरटेक करने के चक्कर में निदुरा गांव से बाइक पर सवार होकर करनैलगंज बाजार आ रहे दो लड़कों 21 वर्षीय रेहान एवं 20 वर्षीय शहजाद खान को रौंदते हुए बिजली के खम्भे को तोड़ते हुए घर के सामने बैठी 60 वर्षीय सीता देवी को भी रौंद दिया। सीता देवी गंभीर रूप से चोटिल हुईं जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से दो लड़कों की मोटरसाइकिल सवार मौत हो गई है फिलहाल दोनों मृतक लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस द्वारा आगे की तहकीकात की जा रही है।
पुलिस को मिली शिकायत के तहत कर्नलगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार को भी हिरासत में लिया और ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया। पुलिस फोर्स मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गई और माना जा रहा है कि कानून और व्यवस्था अब पुलिस के कंट्रोल में है।
बच्चों की मां ने पुलिस को दी तहरीर
हादसे का शिकार हुए मृतक रेहान खान की मां चंदाबेगम ने कर्नलगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा शहजाद बाइक से रेहान को दवा दिलाने के लिए जा रहा था। रास्ते में छतई पुरवा बस स्टॉप से पहले विपरीत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी यूपी 32 HW 1800 ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी ने अपने दाहिने आकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रेहान और शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…