भोपाल

मिस एमपी प्रतियोगिता में निकिता ने प्रथम रनर-अप का ख़िताब किया अपने नाम

भोपाल ।   कुटकुट भवन में आयोजित मिस एमपी प्रतियोगिता में तुलिका नामक संस्था ने एक शानदार आयोजन किया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया था: अंडर 40 और 40 से ऊपर। राजधानी भोपाल की निकिता तिवारी ने अंडर 40 वर्ग में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निकिता तिवारी, अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं, इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उनके व्यक्तित्व, वाक्-कला और सौंदर्य ने जजों का दिल जीत लिया। निकिता की इस उपलब्धि ने ना केवल उनके परिवार को गर्व महसूस कराया है, बल्कि पूरे भोपाल को भी गर्वित किया है।उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम उन्हें इस सम्मानजनक स्थान पर पहुंचाने में सहायक साबित हुआ।

तुलिका संस्था ने इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है, जिससे वे अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रकट कर सकें। निकिता तिवारी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

श्रीमती तिवारी ने पहली बार इसमें हिस्सा लिया और पहली बार में ही प्रथम रनर-अप का खिताब अपने नाम कर लिया । निकिता तिवारी पेशे से एक आर्टिस्ट हैं जो मुख्यत; रेसिन आर्ट , लिन्टन आर्ट ,डॉट मंडला व आर्ट क्राफ्ट वर्कशॉप पर कार्य करती हैं आपके पति डॉ. विनोद तिवारी पेशेवर डॉक्टर हैं। इस सफलता का श्रेय निकिता तिवारी ने अपने पति और परिवार वालों को दिया है ।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago