Nursing College Scam: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों की अनियमितता के मामले में सख्ती दिखाई है। डॉ. यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अनफिट नर्सिंग कॉलेजों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीएम मोहन के आदेश के बाद मंगलवार को प्रदेश के अपात्र नर्सिंग कॉलेज के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद मंगलवार को मध्य प्रदेश के अपात्र पाए गए नर्सिंग कॉलेजों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है और इंदौर समेत प्रदेश के 31 जिलों में स्थित 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू जा रही है।
जिन 66 फर्जी या अनसूटेबल नर्सिग कॉलेजों के नाम सामने आये हैं वे प्रदेश के 31 जिलों में हैं इन जिलों के कलेक्टर्स इनको बंद करने की कार्रवाई कर रहे हैं, इंदौर कलेक्टर ने सहित कई जिलों में इन नर्सिंग कॉलेजों पर एक्शन शुरू हो गया है,उधर राज्य शासन ने अपने आदेश में कहा है इस आदेश से नर्सिंग कॉलेज के पुराने विद्यार्थी प्रभावित नहीं होंगे, वहीं कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन ने भी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक ही कार्रवाई करें।
सीबीआई ने जिन 308 नर्सिंग कॉलेजों पर अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें 169 कॉलेज सूटेबल (पात्र), 73 डिफिशिएंट(कमी वाले) और 66 अनसूटेबल (अपात्र) पाए गए। जैसे ही रिपोर्ट आई एनडीटीवी फिर मैदान में उतरा, पता लगा कि रीवा में एक सरकारी कॉलेज को “अयोग्य” घोषित कर दिया गया।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…