Categories: भोपाल

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए शासकीय के साथ निजी पहल भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री चौहान भोपाल  ने बावड़िया कला क्षेत्र में निर्मित अपोलो सेज अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया । मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन में स्वस्थ शरीर की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि हम स्वस्थ है तो अपने सभी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से निरंतर प्रयास कर सकते हैं। बीमार होते ही अस्पताल हमारी आवश्यकता और सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाता है। राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फिर भी इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र के उद्यमियों को पहल करने की भी बहुत आवश्यकता है। भोपाल में आरंभ अपोलो सेज अस्पताल, सेवा और बेहतर इलाज के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का यह प्रयास होना चाहिए कि इस अस्पताल से कोई भी गरीब निराश नहीं जाए। हमारी कोशिश यह हो कि जो भी व्यक्ति अस्पताल आया है उसे पूर्ण स्वास्थ्य लाभ और संतुष्टिदायक सेवा प्राप्त हो। सेवा-भाव के साथ अस्पताल का संचालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सेज ग्रुप के चेयरमेन इंजीनियर श्री संजीव अग्रवाल ने अस्पताल भवन का अवलोकन करवाया तथा उपलब्ध कराई जा रही विशेषज्ञ सेवाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान को सेज ग्रुप की ओर से स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग, सहकारितालोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, विधायक रामेश्वर शर्मा,  कृष्णा गौर,शैलेन्द्र जैन और भोपाल महापौर मालती राय उपस्थित थी।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago