चुनावी साल में CM शिवराज की विंध्य को बड़ी सौगात, मध्य प्रदेश को मिला 53वां जिला

चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी घोषणा की है। खास बात यह है कि सीएम शिवराज ने यह सौगात विंध्य अंचल को दी है, रीवा जिले की तहसील मऊगंज अब मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार का मऊगंज तहसील को जिला बनाने का वादा आज पूरा हो रहा है। चार तहसील मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देव तालाब को मिला कर मऊगंज प्रदेश का नया जिला होगा। आज से ही जिला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी और आगामी 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जायेगा।

मुख्यमंत्री  चौहान आज रीवा जिले के मऊगंज में जन-कल्याण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 में प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों के खातों में 605 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने 738 करोड़ 92 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्याओं के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर लगाई गई प्रदशर्नी का अवलोकन भी किया।

मऊगंज यूपी से सटा हुआ जिला बनेगा। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी को नया जिला बनाया था। अब मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला होगा।बता दें कि पिछले 20 सालों से मऊगंज को जिला बनाने की मांग चल रही थी। ऐसे में चुनावी साल में मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ा दांव चला है। अब विंध्य अंचल में 8 जिले हो जाएंगेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

7 days ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago