भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिंड जिले में आज सुबह हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है।
डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। उन्होंने संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है।
https://x.com/DrMohanYadav51/status/1891709828663545996
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
भिंड जिले में भिंड इटावा मार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास आज सुबह डंपर की टक्कर के कारण एक अन्य वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…