भोपाल । बाल स्वास्थ्य और पोषण के लिए दस्तक अभियान का द्वितीय चरण मंगलवार 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक संचालित होगा। इस अभियान के दौरान 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में एनीमिक पाए गए 6 माह से 5 साल के बच्चों के खून की जांच डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से की जाएगी। एनीमिया के स्तर की पुनः जांच कर बच्चों का थेरेप्यूटिक प्रबंधन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभियान के तहत एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर जाकर दस्तक दी जाएगी। अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला और विकासखंड स्तरीय समीक्षा कर कार्ययोजना बनाई गई है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष से छोटे बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण की सेवाएं प्रदान करके बाल मृत्यु में अपेक्षित कमी लाना हैं। अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के घोल की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से बच्चों में एनीमिया की स्थिति की जांच करके एनीमिक पाए गए बच्चों को आयरन सप्लीमेंटेशन सेवन कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अभियान हेतु बच्चों की लाइन लिस्टिंग तैयार की गई है। अभियान के दौरान सभी लक्षित बच्चों को स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के संयुक्त दलों द्वारा गृह भेंट कर सेवाएं दी जाएंगी।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…