भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिंड जिले में आज सुबह हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। उन्होंने संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है।
https://x.com/DrMohanYadav51/status/1891709828663545996
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।
भिंड जिले में भिंड इटावा मार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास आज सुबह डंपर की टक्कर के कारण एक अन्य वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…