भोपाल। अगर आप बाहर भोजन करना पसंद कर रहे है तो सावधान हो जाइये इन दिनों भोपाल के होटलो में कॉकरोच और केचुंए निकल रहे हैं। करोंद चौराहे स्थित महावीर भोजनालय में बनी दाल में कॉकरोच पाए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में हुई थी। इसके बाद मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे समेत टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान किचन में गंदगी होना पाया । जिसके कारण कॉकरोच की उपस्थिति रही होगी । खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुबे ने बताया कि खाद्य पंजीयन की शर्तों की गंभीर अवहेलना पाए जाने के कारण खाद्य पंजीयन निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रतिष्ठान से विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।
एक दिन पहले भोपाल में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत डीबी मॉल रेस्टोरेंट बर्कोस के खाने में केंचुआ पाए जाने पर फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। भोपाल के डीबी मॉल में स्थित बर्कोस रेस्टोरेंट में ग्राहक ने खाने के लिए मोमोज का आर्डर किया था। जिसके बाद मोमोज आया और ग्राहक ने मोमोज खाना शुरू किया तो उसमें से केंचुआ निकलने लगा। कस्टमर ने नाराजगी जताते हुए उसका वीडियो बना लिया और वो वीडियो खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दिया। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों की व्यापक अवहेलना पाए जाने पर संबंधित रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। विभाग अब रेस्टोरेंट के मालिक पर भी कानूनी कार्रवाही की तैयारी कर रहा है।
इसके अलावा 10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट और लेबल के कॉफी परोसने वाले ठेका कॉफी के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। बिक्री के लिए उपलब्ध मिल्क शेक और कॉफी के सैंपल जब किए गए हैं।
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…
भोपाल । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…
भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…
भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…