भोपाल

कलेक्टर के आदेश पर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल पर हुई कार्यवाही , स्कूल ने बनाया था किताब और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव

भोपाल।  एक दिन पहले ही जिला कलेक्टर आशीष सिंह  द्वारा एक ही दुकान से किताब और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाने वालों स्कूलों  पर कार्यवाही करने के  लिए आदेश जारी किया था। अयोध्या बायपास स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल  कलेक्टर के आदेश के बावजूद स्कूल मैनेजमेंट बच्चों को एक ही दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बना रहा था। साथ ही, किताबों और उसके पब्लिशर्स की सूची भी स्कूल के नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई गई थी। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण किया और छोला थाने में केस दर्ज कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीएम डीईओ ने मारा छापा

निजी स्कूल यूनिफार्म और कॉपी किताबों को निश्चित दुकान से खरीदने के लिए पेरेंट्स पर दबाव बनाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम ने स्कूल में छापा मारा जिसमें पाया कि पोद्दार स्कूल की कॉपी- किताबें एक ही दुकान से खरीदने के लिए दबाव बना रहा था । जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया की कलेक्टर के आदेश के अनुसार स्कूलों पर निगरानी रखी जा रही थी। इस दौरान पोद्दार स्कूल पर छापे में नियमों का उल्लंघन पाया गया और धारा 144 के तहत पोद्दार स्कूल पर एफआईआर दर्ज करा दी गयी है।

मनमानी पर लगाम लगाने धारा-144 की बंदिश – कलेक्टर आशीष सिंह

कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को प्राइवेट स्कूल संचालकों, पब्लिशर्स और किताब विक्रेताओं के एकाधिकार को खत्म करने के लिए धारा 144 के तहत आदेश जारी किए थे। अब प्राइवेट स्कूलों के संचालक स्टूडेंट्स या पेरेंट्स को निर्धारित दुकानों से ही यूनिफाॅर्म, जूते, टाई, किताबें, काॅपियां आदि खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे। न ही किताबों के सेट खरीदने के लिए बाध्य किया जा सकेगा। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा था। कलेक्टर ने ऐसे स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम और डीईओ को निर्देश दिए थे। यदि किसी स्कूल या संस्थान के विरुद्ध शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी कहा था।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago