मैहर। राजस्थान कांग्रेस में फूट की खबरें जहां सुर्खियों में है तो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से भी राजनीतिक उठापटक की खबरें आने लगी हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को भी बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र के रीवा और शहडोल संभाग की सीटों पर चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होगा। इस बार भाजपा, कांग्रेस के मुकाबले एक और नया दल विंध्य जनता पार्टी भी होगा। दोनों संभागों की 30 सीटों पर नए दल विंध्य जनता पार्टी ( VINDHYA JANTA PARTY ) यानी के भाजपा प्रत्याशी भी चुनावी समर में ताल ठोकते नजर आएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सतना के मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। विंध्य पुनरोदय और विंध्य प्रदेश के पुनर्गठन की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे। मैहर में आयोजित विंध्य प्रीमियर लीग सीजन-2 के समापन समारोह के दौरान मैहर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि 15 मई तक उनकी पार्टी अस्तित्व में आ जाएगी। उन्होंने कहा, ‘विंध्य की पार्टी का रजिस्ट्रेशन लगभग पूरा हो चुका है। 15 तारीख तक रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। विंध्य की जनता से विंध्य पुनरोदय के संघर्ष में सहयोग- समर्थन का आह्वान करते हुए कहा, ‘ तुम मुझे 30 दो मैं तुम्हें 2024 में विंध्य दूंगा। विंध्य के लोग तैयार हो जाएं। मन बना लें, तैयारी कर लें। विंध्य के लोग अपने दल से चुनाव लड़ेंगे।’ गौरतलब है कि नारायण त्रिपाठी लंबे समय से अलग विंध्य प्रदेश की मांग करते आए हैं।
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भाजपा से पहले कांग्रेस और सपा के टिकट पर भी चुनाव लड़कर चुके हैं। 4 बार के विधायक त्रिपाठी विंध्य के इलाके में काफी मजबूत हैं। 2014 लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस में रहे त्रिपाठी ने 2016 के उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी इसके बाद वह दोबारा 2018 में कमल निशान पर जीते। नारायण त्रिपाठी की नजर विंध्य की 30 सीटों पर है। वह अलग विंध्य के मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर यहां की अधिकतर सीटों को जीतने की कोशिश करेंगे।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…