मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया हाथी का शिकार , पिछला हिस्सा गायब

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर रेंज में एक हाथी का शिकार हो गया। वैसे तो बाघ  हाथी का शिकार नहीं करते पर  यहाँ बाघ और हाथी के बीच हुए संघर्ष में हाथी की मौत हो गई है। हाथी की उम्र लगभग दो वर्ष के बीच आंकी गई है।  इस घटना की जानकारी हाथी के  गश्ती दल को  गस्त करते समय लगी, उन्होंने  इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और  हाथी के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्डम  कराने के बाद अंतिम संस्कार करवा  दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाथी के  गले पर बाघों के दांतों, नाखूनों के गहरे घाव

यह मामला सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे चिंतरांव बड़वाह मूडा  में गश्ती दल को  गस्त करते समय  दो वर्षीय  हाथी  का शव मिला। हाथी के  गले पर बाघों के दांतों, नाखूनों के गहरे घाव मिले, जबकि पिछला हिस्सा काफी हद तक गायब था।  इसमें हाथी को घसीटने और उसके बाघ से संघर्ष के निशान भी मिले हैं। बाघ ने हाथी के  बच्चे पर हमला करके उसके शरीर को खाया भी है।

रेयर टू रेयरिस्ट केस

बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में हाथी को बाघ द्वारा मारकर खाने की  ये संभवतः पहली घटना है। इसमें हाथी को घसीटा गया। उसके बाघ से संघर्ष के निशान भी मिले हैं। शव का पोस्टमॉर्डम करने वाले वेटरनरी डॉक्टर नितिन गुप्ता ने जानकारी दी कि ये रेयर टू रेयरिस्ट केस है जिसमें कम से कम तीन बाघों ने मिलकर एक हाथी का  शिकार किया है।  हमले के बाद एक बाघ करीब एक घंटे वहीं बैठा रहा। चौकीदारों ने घटना की पुष्टि की है। हाथी की उम्र 2 वर्ष है, जबकि लंबाई 134 सेंटीमीटर है। इससे पहले कर्नाटक में एक ऐसा ही मामला आया था।  लेकिन कभी हाथी के झुंड पर बाघ के हमले की कोई घटना रिकॉर्ड में नहीं हुई। मध्य प्रदेश के 6 टाइगर रिजर्व में से उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां के बाघ इंसानी बस्तियों में भी घुस रहे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago