विदेश

मानहानि केस हारीं स्टॉर्मी डेनियल्स, डोनाल्ड ट्रंप को देंगी एक लाख 21 हजार डॉलर का कानूनी खर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के खिलाफ कानूनी जीत हासिल कर ली है। स्टॉर्मी डेनियल्स को कैलिफोर्निया में 9वें यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स द्वारा ट्रम्प के वकीलों को एक लाख 21 हजार डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। वह डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हार गई थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के खिलाफ कानूनी जीत हासिल कर ली है। स्टॉर्मी डेनियल्स को कैलिफोर्निया में 9वें यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स द्वारा ट्रम्प के वकीलों को एक लाख 21 हजार डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया है। वह डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा हार गई थीं।

कौन है स्टॉर्मी डेनियल्स

स्टॉर्मी डेनियल्स अमेरिका की एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली पोर्न स्टार हैं। स्टॉर्मी उस समय चर्चा में आई, जब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर उनसे यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। पोर्न स्टार ने इस बात का खुलासा अपनी किताब ‘फुल डिस्क्लोजर’ में किया। बता दें कि स्टॉर्मी चार शादियां कर चुकी हैं और उनकी एक बेटी भी है। पोर्न अभिनेत्री ने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के लिए स्ट्रिप क्लबों में काम भी किया।

क्यों गिरफ्तार हुए डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप को मैनहट्टन की कोर्ट में पेश किया गया था। उन पर 34 आरोप लगाए गए हैं। उन्हें पेशी से पहले मैनहैटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

पेशी के बाद ट्रंप ने कहा, “हमें अमेरिका को बचाना होगा”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैनहैटन के कोर्ट में पेशी के बाद अपने संबोधन में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन पर जमकर हमला बोला। ट्रंप ने कहा, “हमें अमेरिका को बचाना होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसे दिन आ सकते हैं। हमारा देश नरक में जा रहा है।। मैंने सिर्फ एक अपराध किया है जो है अपने देश की निडर हो कर रक्षा करना। हमें निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना है, जो इसे बर्बाद करना चाहते हैं।”

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago