भोपाल

सावधान ! होटलों के खाने में निकल रहा कॉकरोच और केंचुआ, खाद्य पंजीयन निलंबित

भोपाल। अगर आप बाहर भोजन करना पसंद कर रहे है तो  सावधान हो जाइये इन दिनों भोपाल के होटलो में कॉकरोच और केचुंए निकल रहे हैं।  करोंद चौराहे  स्थित  महावीर भोजनालय  में बनी दाल में कॉकरोच पाए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में हुई थी। इसके बाद मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे समेत टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान किचन में गंदगी होना पाया । जिसके कारण कॉकरोच की उपस्थिति रही होगी । खाद्य सुरक्षा अधिकारी दुबे ने बताया कि खाद्य पंजीयन की शर्तों की गंभीर अवहेलना पाए जाने के कारण खाद्य पंजीयन निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रतिष्ठान से विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

DB मॉल के  बर्कोस रेस्टोरेंट  के खाने में निकला केंचुआ

एक दिन पहले भोपाल में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत  डीबी मॉल रेस्टोरेंट बर्कोस के खाने में केंचुआ पाए जाने पर फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। भोपाल के डीबी मॉल में स्थित बर्कोस रेस्टोरेंट में ग्राहक ने खाने के लिए मोमोज का आर्डर किया था। जिसके बाद मोमोज आया और ग्राहक ने मोमोज खाना शुरू किया तो उसमें से केंचुआ निकलने लगा। कस्टमर ने नाराजगी जताते हुए उसका वीडियो बना लिया और वो वीडियो खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दिया। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले पर संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य अनुज्ञप्ति की शर्तों की व्यापक अवहेलना पाए जाने पर संबंधित रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। विभाग अब रेस्टोरेंट के मालिक पर भी कानूनी कार्रवाही  की तैयारी कर रहा है।

10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट और लेबल के कॉफी

इसके अलावा 10 नंबर स्टॉप पर बिना पैकिंग डेट और लेबल के कॉफी परोसने वाले ठेका कॉफी के संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। बिक्री के लिए उपलब्ध मिल्क शेक और कॉफी के सैंपल जब किए गए हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago