Categories: भोपाल

कॉलेज में एडमिशन करवाने वाले ने की सवा लाख की ठगी , मामला दर्ज

क्राइम ब्रांच ने एक छात्र की शिकायत पर जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कायम किया है। आरोपी ने पहले तो उसका नर्सिंग कोर्स में एडमिशन करा दिया और बाद मे एडमिशन फीस के नाम पर सवा लाख की रकम लेकर हड़प ली।
पुलिस के अनुसार फरियादी 28 वर्षीय आफताब खान निवासी हरवंश कालोनी नर्मदापुरम रोड ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया था की साल 2020 में वह अपने भाई जीशन का नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई के लिये आरकेडीएफ कालेज में एडमिशन कराना चाहते थे। उसी दौरान उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने खुद को आरकेडीएफ कालेज का कर्मचारी बताते हुए अपना नाम मुकेश कुमार बताया था। मुकेश ने उनसे कहा कि वह उसके भाई का एडमिशन आरकेडीएफ में करा देगा। थोड़े दिन बाद उनके भाई का नर्सिंग कोर्स मे एडमिशन भी हो गया। बाद मे मुकेश ने कोर्स सहित एडमिशन शुल्क मांगा। उसपर विश्ववास कर फरियादी ने आनलाइन पांच बार में एक लाख बीस हजार की रकम उसे दे दी। थोड़े दिन बाद उन्हे पता चला कि मुकेश ने कालेज में फीस जमा नहीं की है। आफताब ने उससे बातचीत कर अपनी रकम वापस देने को कहा तो उसने पैसै देने से साफ इंकार कर दिया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की लोकेशन नर्मदापुरम में मिल रही है। अधिकारियो का कहना है कि जल्द ही उसकी धरपकड़ के लिये टीम रवाना की जायेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago