देश

नए वित्त वर्ष के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर 92 रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष 2024 के पहले दिन  गैस सिलिंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) में 92 रुपये की कटौती कर आम आदमी को बड़ी राहत  दी  है। हालांकि, यह बदलाव केवल कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत पर किया गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने  कमर्शियल गैस के दाम में कटौती की है। इस कटौती के बाद कमर्शियल गैस 92 रुपये प्रति सिलेंडर तक सस्ती हो गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें आज (शनिवार) से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2028 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2119.50 रुपये थी। कोलकाता में 2132 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2221.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में इसका दाम घटकर 1980 रुपये हो गया है, जो पहले 2071.50 रुपये था। चेन्नई में यह 2268 रुपये की जगह 2192.50 रुपये में मिलेगा।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago