भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के दौरे पर हैं आज भोपाल में वन्दे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे और संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने की घोषणा करना कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा के भारी पड़ा। शनिवार दोपहर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया गया है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी में प्रवास पर हैं। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इस बात की जानकारी लगने पर पुलिस शनिवार दोपहर संगीता शर्मा के बाग मुगालिया स्थित पेवल वे कालोनी पहुंची वहां पता चला कि वह अपने भाई के घर जो अरेरा कालोनी में हैं वहाँ पर हैं । इसके बाद पुलिस अरेरा कालोनी संगीता के भाई के घर पहुंची और संगीता शर्मा को थाने लेकर आ गई । अभी संगीता शर्मा के खिलाफ किसी तरह की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की गई है। उन्हें प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने की आशंका के कारण थाने में निगरानी में रखा गया है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…