भोपाल। मध्य प्रदेश को आज प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन में बैठे बच्चों से बातचीत की। इसके साथ ही लोको पायलट सुभाष पांडे से ट्रेन को लेकर गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण में सबसे पहले इंदौर मंदिर में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मृतकों को श्रद्धांजलि और परिवारों से संवेदना व्यक्त करता हूं। जो जख्मी हैं, उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ट्रेन गुलामी की मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए भारत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये ट्रेन गुलामी की मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए भारत का प्रतीक है। हमने रेलवे के बजट को बढ़ाया है। मध्यप्रदेश के लिए इस बार 13 हजार करोड़ से ज्यादा का रेल बजट है। 2014 से पहले यह 600 करोड़ रुपए था।
कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा जब यह कार्यक्रम तय हुआ, तो मुझे बताया गया कि 1 तारीख को कार्यक्रम है। मैंने कहा कि 1 अप्रैल को क्यों रखे हो? जब अखबार में खबर आएगी कि मोदी जी 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाने वाले हैं, तो हमारे कांग्रेस के साथी जरूर बयान देंगे कि मोदी अप्रैल फूल बनाएगा।
पहले देश के एक ही परिवार को देश का प्रथम परिवार मानती रही। देश के गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार को तो उन्होंने अपने हाल पर ही छोड़ दिया था। इनकी आशाएं, अपेक्षाएं, इन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। आजादी के बाद भारत को बहुत बड़ा रेलवे नेटवर्क बना बनाया मिला था। तब की सरकारें चाहती थी, तो बहुत तेजी से रेलवे को आधुनिक बना सकती थीं। लेकिन, राजनीतिक स्वार्थ के लिए रेलवे के विकास को बलि चढ़ा दिया।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…