भोपाल

Bhopal Congress Protest : पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प , पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा; जीतू पटवारी समेत 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन हुआ। इस हल्लाबोल प्रदर्शन के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। जवाहर चौक से राजभवन का घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं ने रंगमहल के नजदीक लगाए बैरिकेड तोड़ दिए। कार्यकर्ता पैदल ही आगे बढ़े, जबकि कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और दूसरे बड़े नेता ट्रक पर सवार थे।  जिन्हें भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने रोक लिया।  पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की बौछारें कर कांग्रेस नेताओं को पीछे खदेड़ दिया। जिससे उन्हें रोकने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने विधायक जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी समेत 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यकर्ताओं को 3 बसों में भरकर प्रदर्शन स्थल से लेकर रवाना हुई। डीसीपी सांई कृष्ण थोटा ने बताया, प्रदर्शन में 5 हजार की भीड़ थी। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता पीछे हटना शुरू हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कमलनाथ बोले, छाती ठोंककर बताओ 15 महीने क्या किया

जवाहर चौक से पैदल मार्च शुरू होने से पहले सभा में पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से कहा, सबसे बड़ी परीक्षा अगले 6 महीने में आपकी निष्ठा की है। विश्वास है कि अगर जिस निष्ठा से आपने कांग्रेस का झंडा 18 साल उठाया है, आप अपनी कमर कस लें तो कोई नहीं रोक सकता। यह कांग्रेस की नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य की बात है। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, दुखी किसान, व्यापारी सब परेशान घूम रहे हैं। आपको अपना सिर नहीं झुकाना, छाती ठोंक कर कहिए कि 15 महीने की सरकार में हमने क्या-क्या किया। 15 महीनों में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया।

 शिवराज जी, इस तानाशाही का अंत निकट : कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा  , शिवराज की बेशर्मी देखिए : शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। शिवराज जी, इस तानाशाही का अंत निकट है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago