भोपाल के करोंद में रवीन्द्र भवन की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर

चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को विकास यात्रा के दौरान कहा है कि भोपाल के रवीन्द्र भवन की तर्ज पर करोंद क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर बनाया जायेगा। इसी के साथ क्षेत्र के युवाओं के लिये भव्य खेल परिसर का भी निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि करोंद क्षेत्र को उप नगर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम सिद्ध होगा।

करोंद में रवीन्द्र भवन की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर

विश्वास सारंग ने वार्ड-79 में करोंद चौराहे पर कार्यक्रम में कहा कि करोंद क्षेत्र को भोपाल के उप नगर के रूप में विकसित करने के लिये निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में रवीन्द्र भवन की तर्ज पर करोंद क्षेत्र में करोड़ों की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कन्वेंशन सेंटर बहु-उपयोगी होगा, जहाँ बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह सम्पूर्ण भव्यता के साथ हो सकेंगे। मंत्री सारंग ने करोंद में चिन्हित स्थान पर खेल परिसर के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस खेल परिसर में स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा।

बाग उमराव दूल्हा में स्कूल का किया निरीक्षण
विकास यात्रा के दौरान मंत्री सारंग वार्ड 40 के बाग उमराव दूल्हा स्थित गैस राहत डिस्पेंसरी व शासकीय हाई स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने पेशेंट रजिस्टर के साथ ही दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान शासकीय हाई स्कूल की मांग पर मंत्री ने पेयजल के लिए अतिरिक्त पानी की टंकी की व्यवस्था कराने की घोषणा की।

वार्ड-40 और 79 को मिली करोड़ों की सौगात

मंत्री सारंग ने कहा कि वार्ड-40 में खटीक कॉलोनी में संजीवनी केंद्र एवं नालियों का निर्माण होगा, इंदिरा नगर कॉलोनी एवं जैन मंदिर में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने नालियों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन, दुर्गा मंदिर से बाग उमराव दुल्हा अंडर ब्रिज वाली गली में सीसी रोड का भूमि-पूजन के साथ ही अहमद अली कॉलोनी में संपूर्ण कॉलोनी की सीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने बाग उमराव दूल्हा से बरखेड़ी फाटक तक डामरीकरण कार्य की घोषणा की। मंत्री श्री सारंग ने वार्ड-79 में विश्वकर्मा कॉलोनी में नाली निर्माण और राधाकृष्ण नगर में सड़क निर्माण का भी भूमि-पूजन किया।

nobleexpress

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

6 days ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago