मध्यप्रदेश

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड में नोबल मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण एवं निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 50 से अधिक रहवासियों ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर के दौरान नोबल मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के नर्सिंग सुपरिटेंडेंट महेश एम.वी. ने सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने हृदय गति रुकने जैसी स्थिति में तत्काल किए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी देते हुए लोगों को प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया। निःशुल्क मेडिकल चेकअप के अंतर्गत रहवासियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श भी दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने आयोजित इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

15 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago