देश

25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर की जांच तेज

नई दिल्ली। 25 मई को  दिल्ली में लोकसभा के चुनावों के बीच आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) के कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए  विभव कुमार को आखिरकार सी एम हॉउस से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची है। पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए विभव कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ सिविल लाइंस थाने ले गई।

जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस आज शनिवार दोपहर पूर्व करीब 11 बजकर 40 मिनट पर सीएम हाउस पहुंची। पुलिस टीम में एडिशनल डीसीपी और एसीपी समेत अनेक पुलिस अधिकारी शामिल थे। इसी बीच पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए विभव कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जानकारी अनुसार दिल्ली पुलिस विभव को सिविल लाइंस थाने लेकर पहुंची है।

सीएम हाउस से 8 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी एकत्र

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस पहुंची थी। जहां उन्होंने घटना का सीन रीक्रिएट किया था। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस से 8 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी एकत्र किए। पुलिस द्वारा विभव को गिरफ्तार किए जाने के बाद ही सिविल लाइंस थाने में उनके वकील भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यहां दिल्ली पुलिस ने विभव के वकीलों को थाने के अंदर जाने से रोक दिया और कहा-सुनी के बाद उनके बीच में धक्का-मुक्की भी हुई है।

वकील का आरोप – पुलिस ने एफआईआऱ की कॉपी भी नहीं दी,पुलिस यह सब किसी के इशारे पर कर रही

इस नई घटना पर वकील संजीव का कहना था, कि 15 से 20 मिनट हो गए हम थाने के बाहर खड़े हैं, पुलिस हमें अंदर जाने नहीं दे रही, पुलिस यह सब किसी के इशारे पर कर रही है। वकील का आरोप है कि उन्हें पुलिस ने एफआईआऱ की कॉपी भी नहीं दी है। बिना किसी नोटिस के पुलिस ने विभव को गिरफ्तार कैसे कर लिया यह कानूनन गलत कार्य है। वहीं वकील करण शर्मा ने बताया कि पुलिस से कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि हमने तो उन्हें ई-मेल भेज कर जांच में सहयोग करने की भी बात कह दी है। उनका कहना था कि मीडिया के जरिये पता चला है कि एफआईआर हुई है, लेकिन अभी तक तो कोई नोटिस नहीं दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने पूछताछ के नाम पर विभव को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें सिविल लाइंस थाने ले आई है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago