भोपाल

गृहमंत्री को कॉल कर रोए कांग्रेस से निष्कासित जिलाध्यक्ष, मांगी मदद

भोपाल।  डिंडौरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मदद मांगी है। मंगलवार  को उन्होंने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को फोन लगाया और अपना दुखड़ा रोया।  उन्होंने  खुदकी और परिवार की सुरक्षा जान को खतरा बताते हुए मदद भी मांगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरतलब है कि वीरेंद्र बिहारी शुक्ला को बीते दिनों जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसकी प्रतिक्रिया में 26 मई को उन्हें कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ को ऐसा नहीं करना था। आपका जिला अध्यक्ष था। आपको तानाशाह कह दिया तो आप इतने बड़े डिक्टेटर हो गए कि उसकी चरित्रहत्या की कोशिश करने लगे हो। यह आपका दूसरा ही रूप कार्यकर्ता देख रहे हैं। वे या तो ‘जय-जय कमलनाथ’ बोलें, नहीं तो अनुशासनात्मक कार्रवाई कर कांग्रेस का मीडियासेल उनकी चरित्रहत्या  करता है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से बातचीत के दौरान वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि उन्हें बिना कारण पद से हटा दिया गया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष को यह अधिकार नहीं है। मुझ पर यह आरोप लगाया गया कि मैने वरिष्ठों के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए हैं। मुझे पद से हटाने के बाद मीडिया सेल ने यह आरोप जड़ा है कि मैं अप्रैल और मई में भोपाल की होटल से पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। इस मामले की शिकायत मैनें पुलिस से भी की है। इतना कहते हुए वीरेंद्र रोने लगते हैं।वीरेंद्र शुक्ला ने गृहमंत्री को बताया कि इस घटनाक्रम के बाद वे काफी भयभीत हैं और अपने पिता और पत्नी को भोपाल भेज दिया है। शुक्ला ने खुदकी और परिवार की सुरक्षा की चिंता गृहमंत्री से व्यक्त की है। जिस पर गृहमंत्री ने उन्हें पूर्ण सुरक्षा दिलाने का आश्वासन भी दिया है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago