Categories: भोपाल

इनफर्टिलिटी की समस्या में महिलाओं के प्रति भेदभाव के नजरिए में बदलाव के लिए आगेआएँ चिकित्सक : मंगुभाई पटेल

इंडियन सोसाइटी ऑफ़ असिस्टेड रिप्रोडक्शन की 27वीं वार्षिक कॉन्‍फ्रेंस  में  मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने चिकित्सकों से कहा है कि महिलाओं के प्रति भेदभाव के समाज के नज़रिए में बदलाव के प्रयास में सहयोग करें। इनफर्टिलिटी की समस्या के लिए महिलाओं को दोषी मानने की भ्रामक अवधारणा का खंडन आगे बढ़ कर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, पिछड़े समुदाय और क्षेत्रों तक समान चिकित्सा सुविधाएँ पहुँचाने के प्रयास में चिकित्सक संगठनों का सहयोग ज़रूरी है। चिकित्सक संगठन समाज की सेवा भावना के साथ समर्पित प्रयासों से समाज के वंचित क्षेत्र और समुदाय में चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

मंगुभाई पटेल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में केबिनेट की प्रथम बैठक का पहला एजेंडा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ रखा था। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के नए वातावरण का निर्माण किया और आज आवश्यकता उनके प्रयासों में सहयोग देने की है। राज्यपाल ने गरीब एवं ज़रूरतमंद निःसंतान दम्पत्तियों की सहायता, परिवार कल्याण और प्रजनन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन के लिए सभी मेडिकल विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर कार्य करने के लिए आई.एस.ए.आर. के प्रयासों की सराहना की।

फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. ऋषिकेष पई ने कहा कि स्वस्थ नारी, सुखी नारी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकरण, समानता और तकनीकी गतिशीलता के प्रयास की ज़रुरत है। इंडियन सोसाइटी ऑफ़ असिस्टेड रिप्रोडक्शन की अध्यक्ष डॉ नंदिता पलशेटकर ने कहा कि संतान हर व्यक्ति का अधिकार है। संतान की ख़ुशी देने के लिए मानवता की सेवा के जज्बे के साथ प्रयास ज़रूरी हैं। संस्था की सचिव डॉ. सुजाता कर ने संस्था की प्रगति का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा न्यूज़ लेटर कार्यशाला, सेमीनार और ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार किए गए हैं।

राज्यपाल पटेल ने कॉन्फ्रेन्स में 11 चिकित्सक को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए संस्था की ओर से सम्मानित किया। सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. नंदिता पलशेटकर, डॉ. ऋषिकेष पई, डॉ. एम.एस. श्रीनिवास, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, डॉ. पी.सी. महापात्र, डॉ. रचना दुबे, डॉ. आर.जी. पटेल, डॉ. नितिन मुर्डिया, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. नौशीन अशरफ और डॉ. संतोष जेना शामिल थे।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

5 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago