मार्च शुरू होते ही आम आदमी को महंगाई की मार पड़ी है । सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है । केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। मध्यप्रदेश के सभी शहरों में सिलेंडर की कीमत 1100 रुपए के पार हो गई है। भोपाल में अब 1108 रुपए 50 पैसे में एक सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में रेट 1131 रुपए हो गए हैं। ग्वालियर शहर में अब 1136.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1186.50 रुपए में मिलेगा। रेट सभी तरह की गैस पर बढ़ाए गए हैं। रसोई गैस के रेट 10 महीने में तीसरी बार बढ़े हैं। इस दौरान करीब डेढ़ सौ रुपए महंगा हुआ है। भोपाल की बात करें तो पिछले साल मई और जून में 53-53 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद जुलाई में सिलेंडर के रेट 1058 रुपए 50 पैसे हो गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ताजा बदलाव के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
कीमत में ताजा बदलाव के बाद पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर 1201 रुपए, लेह में 1299 रुपए, आईजोल में 1260 रुपए, श्रीनगर में 1219 रुपए, कन्याकुमारी में 1187 रुपए, अंडमान में 1179 रुपए, रांची में 1160.50 रुपए, शिमला में 1147.50 रुपए, डिब्रूगढ़ में 1145 रुपए, लखनऊ में 1140.50 रुपए, उदयपुर में 1132.50 रुपए, इंदौर में 1131 रुपए, कोलकाता में 1129 रुपए, देहरादून में 1122 रुपए, चेन्नई में 1118.50 रुपए, आगरा में 1115.50 रुपए, चंडीगढ़ में 1112.5व रुपए, विशाखापट्टन में 1111 रुपए और अहमदाबाद में 1110 रुपए में आज से मिलेंगे।
प्रभावित होगा घरों का बजट
घर और रसोई की अधिकतर चीजों में महंगाई और अब गैस सिलिडंर की कीमतों की बढ़ोत्तरी से सीधे सीधे घर का बजट प्रभावित होगा। क्योंकि लोगों को अब 50 रुपए अधिक देने पड़ेगे। खासबात यह है कि गैस सिलिंडरों की कीमत लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल डीजल के दामों पर तो सरकार ने बीच में कटौती कर दी थी। लेकिन गैस के दामों पर कटौती नहीं की। ऐसे में अब लोगों को महंगी गैस खरीदनी पड़ेगी।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…