मध्यप्रदेश

डेंगू और मलेरिया नियंत्रण पर जोर : जनभागीदारी से मिलेगी सफलता

भोपाल ।  मौसम बदल गया है, रुक – रुक कर बारिश हो रही है, ऐसे में वाहक जनित बीमारियों से बचाव जरूरी है, डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए जन समुदाय को आगे आना बहुत जरूरी है, चूंकि यह काम जनभागीदारी से निश्चित रूप से सफल होगा, अभी बार बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, कभी गर्मी तो कभी सर्दी का एहसास है ऐसे में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है क्युकी ऐसे मौसम में लार्वा पनपने की संभावना अधिक होती है, अतः लोगों को मच्छर से बचाव रखने की आवश्यकता है।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनीष शर्मा के निर्देशन में एवं जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती स्मृता नामदेव के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया कार्यालय एवं गोदरेज के सहयोग से संचालित मलेरिया विभाग, एंबेड परियोजना एवं जिला स्वास्थ्य समिति व्हीबीडी भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से गतिविधियां अनवरत जारी है।इसी क्रम में रहवासियों को पोस्टर बैनर के माध्यम से डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया है, जागरूकता के साथ ही घर-घर भ्रमण एवं बैठक के माध्यम से लोगों को डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागृत किया जा रहा है, ताकि समुदाय के लोग अपने- अपने घरों की स्वयं निगरानी करें, एक हफ्ते से ज्यादा पानी जमा ना होने दें, इसके साथ ही पानी की टंकी एवं फ्रिज की ट्रे को समय-समय पर जांच करते रहें, हर हफ्ते में एक बार पानी अवश्य बदले और घर में किसी को बुखार आने की स्थिति में पर में तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर खून की जांच कराएं, समुदाय स्तर पर लोगो को मलेरिया के बारे में समझाया साथ कैसे बचाव करे के बारे में बताया।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

11 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago