मनोरंजन

मेरे महबूब गाना के लिये उत्साहित है – तृप्ति डिमरी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अपनी आने वाली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के गाना मेरे महबूब के लिये बेहद उत्साहित है।

तृप्ति डिमरी अपनी आने वाली फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर चर्चा में है,जिसमें वह राजकुमार राव के साथ काम कर रही हैं। 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में तृप्ति ने ऋषिकेश की एक छोटे शहर की लड़की विद्या का किरदार निभाया है। ट्रेलर में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद, तृप्ति अब फिल्म के नए ट्रैक मेरे महबूब में लोगों का ध्यान खींचने के लिए वापस आ गई हैं।इस गाने में तृप्ति ने नीले रंग के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में शानदार डांस किया है। बैकग्राउंड डांसर्स के साथ उनके तीखे मूव्स स्क्रीन पर जबरदस्त एनर्जी लेकर आए हैं। इस गाने में एक शानदार रेन सीक्वेंस भी है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ परफॉर्म करती हैं, जो रेट्रो बॉलीवुड वाइब्स को दर्शाता है। दोनों की केमिस्ट्री और बेहतरीन मूव्स ने इस गाने को पहले ही सबसे अलग बना दिया है।

मेरे महबूब गाना मेरे लिए वाकई खास है; यह मेरा डांसिंग नंबर है -तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी ने कहा, मेरे महबूब गाना मेरे लिए वाकई खास है; यह मेरा डांसिंग नंबर है। जब आपका पहला गाना सचिन-जिगर द्वारा रचित हो, शिल्पा राव और सचेत टंडन द्वार गाया गया हो, और गणेश मास्टरजी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया हो, तो आपको और क्या चाहिए? मैं बहुत-बहुत आभारी, खुश और उत्साहित हूं।

जब तृप्ति से पूछा गया कि क्या उन्होंने रवीना टंडन और कैटरीना कैफ के लोकप्रिय ट्रैक टिप टिप बरसा पानी के वर्जन जैसे 90 के दशक के बॉलीवुड गानों से प्रेरणा ली, तो उन्होंने कहा, “हां, मैंने इसके बारे में सोचा था और रिहर्सल के दौरान उन्हें देखा था। मैं खुद की तुलना उनसे नहीं कर सकती- वे बहुत, बहुत अच्छे हैं। इस गाने को शूट करना बहुत मजेदार था। गणेश सर और उनकी टीम शानदार थी। मैं बहुत नर्वस थी, क्योंकि यह मेरा पहला डांस नंबर था, लेकिन उन्होंने मेरे लिए इसे बहुत आसान बना दिया। उन्होंने कहा, ‘अब जब तुमने इसे सीख लिया है, तो बस मज़े करो। किसी भी चीज़ के बारे में मत सोचो और बस खेलो।

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के बाद, तृप्ति कई बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट के साथ अपनी सिनेमाई यात्रा जारी रखेंगी। वह अगली बार भूल भुलैया 3 और धड़क 2 में नज़र आएंगी। इसके अलावा, तृप्ति ,विशाल भारद्वाज की आगामी अनटाइटल्ड एक्शन ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

14 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago