भोपाल

सीहोर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, पांच झुलसे

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में गरज चमक की स्थिति के साथ बिजली गिरने से इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा पांच लोग झुलस गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आष्टा मुख्यालय के पास स्थित कोठरी गांव में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक पुरुष और दो महिलाएं हैं। वहीं पांच महिलाएं झुलस गईं। सभी खेत पर सोयाबीन काटने का काम कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार दोपहर अचानक बिजली खेत पर काम करने वालों पर गिर गई। इस हादसे में दिनेश सिंह (60), सोनाली (28) और सीमा ठाकुर की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। जबकि पांच लोग बिजली गिरने से झुलस गये इनमें से रवीना भील, ललता, गुलाब बाई, सावित्री बाई और अरुणा पत्नी शामिल है।

सभी घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें उपचार के लिए भोपाल रैफर कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही SDM और SDOP अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने मजदूरों के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली. फिलहाल, पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago