भोपाल। मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में महाशिवरात्रि के महापर्व के समापन अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले अखण्ड रामायण पाठ का समापन किया गया। वहीं सुंदरकाण्ड पाठ और भजन गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का समापन मुख्य अतिथि हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में किया गया। इससे पहले मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चीफ़ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने माता अन्नपूर्णा और शिव जी के पूजन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया। जिसके बाद अखण्ड रामायण पाठ के बाद श्री रामजी हमारे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अतिथिगण और विशिष्ठ नागरीकगण मौजूद रहे। विशाल भंडारे में कोलार क्षेत्र वासियों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मानसरोवर परिवार के सदस्यों सहित मानसरोवर समूह के सभी संस्थानों के डीन, प्राचार्य, एचओडी, प्राध्यापक गण, स्टाफ मेंबर्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…