भोपाल। मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर मानसरोवर पब्लिक स्कूल प्रांगण में महाशिवरात्रि के महापर्व के समापन अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले अखण्ड रामायण पाठ का समापन किया गया। वहीं सुंदरकाण्ड पाठ और भजन गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मानसरोवरेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का समापन मुख्य अतिथि हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में किया गया। इससे पहले मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चीफ़ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने माता अन्नपूर्णा और शिव जी के पूजन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया। जिसके बाद अखण्ड रामायण पाठ के बाद श्री रामजी हमारे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुमधुर भजन की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य अतिथिगण और विशिष्ठ नागरीकगण मौजूद रहे। विशाल भंडारे में कोलार क्षेत्र वासियों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मानसरोवर परिवार के सदस्यों सहित मानसरोवर समूह के सभी संस्थानों के डीन, प्राचार्य, एचओडी, प्राध्यापक गण, स्टाफ मेंबर्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…