विदेश

ढाका के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक बंगबाजार में लगी आग

ढाका।  बांग्लादेश की राजधानी में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक कपड़ा बाजार में मंगलवार को भीषण आग लग गई।‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि सुबह छह बजकर करीब 10 मिनट पर बंगबाजार में आग लग गई, लेकिन किसी के हतातहत होने की खबर नहीं है। बंगबाजार, देश के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है, जहां कपड़ों की टिन और लकड़ी से बनी दुकानें हैं।

अग्निशमन सेवा और नागरिक रक्षा नियंत्रण कक्ष के उप अधिकारी रफी अल फारूक के मुताबिक, दमकल की 47 इकाइयां आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रही हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।.अग्निशमन सेवा में मीडिया विभाग के अधिकारी अनवर-उल-इस्लाम डोलोन ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के दो मिनट के अंदर ही दमकल कर्मियों की एक इकाई मौके पर पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने की खबर सुनकर दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और उन्हें अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखा गया।

सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टर कर रहे पानी की बौछारें

बता दें कि आग की लपटों को बुझाने के लिए दमकल की करीब 50 गाड़ियों को लगाया गया है। साथ ही सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टर प्रभावित इलाकों में पानी की बौछार कर रहे हैं। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर रफी अल फारुक ने कहा कि आग सुबह करीब 6.10 बजे लगी थी।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago