भोपाल

भोपाल में मिला H3N2 Influenza Virus का पहला संक्रमित, हेल्थ विभाग ने जारी कि ये गाइडलाइन

भोपाल: देशभर में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए केन्द्र और राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित पाया गया है। मध्यप्रदेश में यह इन्फ्लुएंजा का यह पहला मामला है। हेल्थ विभाग के अनुसार, संक्रमित युवक की तबियत ठीक है फिलहाल वो घर में ही है। खांसी और जुकाम के बाद उसने अपना सैंपल दिया था। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट संक्रमित आई है। इन्फ्लूएंजा वायरस का मामला सामने आने के बाद हेल्थ विभाग अलर्ट हो गया है।

एमपी में इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला केस

स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को एमपी में इन्फ्लूएंजा वायरस का पहला केस आने की जानकारी दी। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बुधवार को 20 से 25 वर्ष का एक युवक H3N2 की जांच में संक्रमित पाया गया। हालांकि, अब उसमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति भोपाल के बैरागढ़ इलाके में स्थित अपने घर पर है। उसे इस बीमारी के लिए कभी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। उसने खांसी और जुकाम की शिकायत की थी जिसके बाद उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि वह घर पर है और ठीक है।

जारी हुई गाइडलाइन

एमपी में पहला मामला आने के बाद गाइडलाइन जारी की गई है। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि फ्लू और सीजनल इन्फ्लूएंजा वेरिएंट की आशंका होने पर मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करें। रैपिड रिस्पांस टीम भेजकर सर्वे करवाया जाए। इसके साथ ही जिला टॉस्क फोर्स की बैठक में जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं।

क्या है इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षण

बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, लगातार सिरदर्द, थकान या उल्टी जैसे लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टरों से सलाह लें। इसके साथ ही अगर लंबे समय से किसी को फीवर आ रहा है और 100 डिग्री से ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago