विदेश

चीन का दावा खारिज: संसद में प्रस्ताव पेश कर अमेरिका ने माना अरुणाचल को भारत का अभिन्न हिस्सा

वाशिंगटन। अरुणाचल प्रदेश  ( ARUNACHAL PRADESH ) पर चीन के दावे को अमेरिका ने खुलकर खारिज कर दिया है। अमेरिकी संसद में प्रस्ताव पेश कर अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा ( ARUNACHAL PRADESH IS AN INTEGRAL PART OF INDIA )माना गया है। साथ ही प्रस्ताव में भारत के साथ खुलकर अमेरिका के खड़े रहने की बात भी कही गयी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों और अंतरराष्ट्रीय सीमा ( INTERNATIONAL BORDER ) पर बदलाव की कोशिशों को अमेरिका ने खारिज किया है। अमेरिका की संसद में इस मसले पर एक द्विपक्षीय प्रस्ताव पेश कर अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानने के साथ चीन और अरुणाचल प्रदेश को बांटने वाली मैकमोहन लाइन ( MAC MOHAN  LINE ) को अंतरराष्ट्रीय सीमा माना गया है। प्रस्ताव पेश करने वाले सांसद बिल हागेर्टी और जेफ मार्कले ने कहा कि चीन लगातार खुले और आजाद हिंद प्रशांत महासागर के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि अमेरिका विशेष रूप से भारत जैसे अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो।

अमेरिकी संसद के इस द्विपक्षीय प्रस्ताव में चीन के सीमा ( CHINESE BORDER ) पर यथास्थिति बदलने के प्रयासों और सैन्य कार्रवाई की आलोचना की है। प्रस्ताव में अमेरिका और भारत के बीच की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और क्वाड में सहयोग बढ़ाने की बात भी कही गई है। अमेरिकी संसद का यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है, जब भारत और चीन के बीच सीमा पर पूर्वी सेक्टर में चीन के सैनिकों और भारत के सैनिकों के बीच हिंसक झड़पें हो चुकी हैं।

प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका, अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानता है ना कि चीन का। चीन ( CHINA ) द्वारा सैन्य ताकत से सीमा पर यथास्थिति बदलने की कोशिशों, विवादित स्थानों पर चीन द्वारा गांव बसाने और चीन के नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपना बताने की भी अमेरिकी सांसदों ने आलोचना की है। साथ ही भूटान ( BHUTAN ) की सीमा में चीन के दावे की भी आलोचना की गई है। अमेरिकी सदन के दोनों दलों द्वारा संयुक्त रूप से पेश किए गए इस प्रस्ताव में चीन की भड़काऊ कार्रवाई के विरोध में भारत के स्टैंड की तारीफ भी की गई है। साथ ही भारत के साथ तकनीकी, आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago