देश

G-20 Summit: वैश्विक मंच पर भारत की बड़ी कूट​नीतिक जीत, जी-20 का स्थायी सदस्य बना अफ्रीकी संघ

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) का आगाज भारत मंडपम में हो चुका है।  प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए की।  बता दें कि अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप के कारण करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अफ्रीकी यूनियन (African Union) को जी20 का स्थायी सदस्य बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर सभी सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से अफ्रीकी संघ का जी20 में स्वागत किया है। अफ्रीकी यूनियन में 55 देश शामिल हैं।  यह एक तरह से वैश्विक मंच पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।  पीएम मोदी ने अफ्रीकी यूनियन के आधिकारिक रूप से जी20 ग्रुप में शामिल होने का भी ऐलान किया।  साथ ही उन्होंने यूनियन के अध्यक्ष को गले लगाकर बधाई भी दी।

पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा,”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का विचार दुनिया के लिए मार्गदर्शक हो सकता है। यह हम सभी के लिए वैश्विक भलाई के लिए एक साथ चलने का समय है।”

क्या है अफ्रीकन यूनियन?

अफ़्रीकी संघ (African Union) 55 सदस्य देशों का एक समूह है जो अब यूरोपीय संघ के समान दर्जा रखता है। प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में अध्यक्ष अज़ाली असौमानी के प्रतिनिधित्व वाले एयू को स्थायी सदस्य के रूप में जी20 नेताओं की मेज पर सीट लेने के लिए आमंत्रित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके घोषणापत्र में लिखा है,”हम G20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ का स्वागत करते हैं और मानते हैं कि G20 में अफ्रीकी संघ को शामिल करने से हमारे समय की वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।”इस कदम का प्रस्ताव पीएम मोदी ने जून में रखा था। शिखर सम्मेलन में जिन अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया जा रहा है उनमें बहुपक्षीय संस्थानों द्वारा विकासशील देशों पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की बात शामिल है।

अफ़्रीकी संघ (AU) एक महाद्वीपीय संघ है जिसमें अफ़्रीका महाद्वीप पर स्थित 55 सदस्य देश शामिल हैं। 9 सितंबर 1999 को सिर्ते, लीबिया में सिर्ते घोषणा में अफ्रीकी संघ की स्थापना का आह्वान करते हुए एयू की घोषणा की गई थी। इस ब्लॉक की स्थापना 26 मई 2001 को अदीस अबाबा, इथियोपिया में हुई थी और 9 जुलाई 2002 को डरबन, दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया गया था।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago