मध्यप्रदेश

MP Election : आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आम ने पहली लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। आप ने राज्य की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में ग्वालियर-चंबल, भोपाल और विंध्य क्षेत्र को फोकस किया है। बता दें कि इन तीनों ही इलाकों में अरविंद केजरीवाल भगवंत मान के साथ जनसभा की कर चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर आप ने विधानसभा क्षेत्र सेंधवा के लिए संजय दुबे, गोविंदपुरा में सज्जन सिंह परमार, हुजूर में डा रविकांत द्विवेदी, दिमनी में सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना में रमेश उपाध्याय, पेटलावद (एसटी) में कोमल दामोर, सिरमोर में सरिता पांडे, सिरोंज में आइएस मोर्य, चुरहट में अनेंद्र गोविंद मिश्रा राजन और महाराजपुर के लिए इंजी. रामजी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। आप की यह सूची दिल्ली से जारी की गई है।

अभी किसके पास हैं ये सीटें
आप ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है। उनमें से पांच सीटों पर बीजेपी और पांच सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। मध्यप्रदेश के अलावा आप ने छत्तीतसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एमपी और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए10 गारंटियों की घोषणा की है। जिसमें मुफ्त बिजली समेत कई मुद्दे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago