मध्यप्रदेश

शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मानदेय में वृद्धि, CM लाड़ली बहना आवास योजना को मंजूरी,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ को भी मंजूरी दी गई है। यह योजना पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के जिम्मे होगी। जिन्हें PM आवास योजना में मकान नहीं मिल पाए, उन्हें इस योजना के तहत मकान दिए जाएंगे। हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में 435 नए पद भरे जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मप्र मॉब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना-2023

मप्र में मॉब लिंचिंग के पीड़ित को सरकार 10 लाख रुपए तक मुआवजा देगी। ‘मप्र मॉब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना-2023’ को शनिवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। यदि मॉब लिंचिंग में पीड़ित की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 10 लाख मुआवजा मिलेगा। घायलों के लिए 4 से 6 लाख रुपए का प्रावधान होगा। इसमें मॉब लिंचिंग की वो सभी घटनाएं शामिल होंगी जो धर्म, जाति, भाषा या अन्य किसी वजह से होती हैं। मप्र की स्कीम में मॉब लिंचिंग उसे मानी जाएगी, जिसमें पांच या उससे अधिक आरोपी शामिल हों।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना को भी मंजूरी

अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना को भी मंजूरी दी गई है। केन बेतवा लिंक परियोजना के 22 प्रभावित गांवों के 6000 से ज्यादा परिवारों के लिए राहत पैकेज की व्यवस्था की गई है। इसे कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है।

भोपाल में सिविल अस्पताल 300 बिस्तर का होगा, 195 नए पद भरे जाएंगे

  • फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी गांधी नगर भोपाल के लिए बरखेड़ा बोंदर (हुजूर) में 12 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई।
  • भोपाल में 100 बेड वाला कैलाशनाथ काटजू अस्पताल (सिविल अस्पताल) 300 बेड (मातृ एवं शिशु अस्पताल में उन्नयन) का होगा। 195 नए पद सृजित किए गए हैं।

डॉक्टरों की DACP की मांग पूरी

  • शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक, मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर की DACP (डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेस ) की मांग हुई पूरी।
  • शैक्षणिक 3, 7 और 14 वर्ष की सेवा पूरी होने पर 8, 9 और 10 हजार का वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।
  • MBBS 5, 10, 15 और 10 सेवा अवधि पूर्ण होने पर 8, 9, 10 और 20 हजार रुपए वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

6 नए कॉलेज में 240 नए पद भरे जाएंगे

  • 6 नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे। इनके लिए 240 नए पद सृजित किए जाएंगे।
  • ये कॉलेज उमरिया के बिलासपुर और भरेवा, नरसिंहपुर के सालिचौका, नर्मदापुरम के शिवपुर, सीहोर के चकल्दी, हरदा के रेहटगांव में खुलेंगे।

JEE में 1.5 लाख से नीचे रैंक वाले स्टूडेंट्स को भी अब मेधावी विद्यार्थी का लाभ

  • SC/ST, OBC और निशक्तजनों के बैकलॉग कैरी फॉरवार्ड पदों के लिए विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा 1 जुलाई से बढ़ाकर 23 जून 2024 की गई।
  • केन-बेतवा के डूब प्रभावित 22 गांवों को 6700 परिवार को विशेष पैकेज दिया गया।
  • प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के रसोइये का मानदेय 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया।
  • मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत अब JEE की कटऑफ रैंक 1.5 लाख के नीचे वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • लाड़ली बहना योजना के तहत 450 के सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। सब्सिडी मिलेगा वापस।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago